Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 1037 मामले पॉजिटिव आए।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज बुधवार को कोरोना वायरस के 1037 मामले पॉजिटिव आए है। 45 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं बुधवार को जिले में रिकवरी रेट भी 93.91 प्रतिशत रहा।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 91 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 5667 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 5758 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 5540 लोगों टेस्ट किए गए। जिला फरीदाबाद में 1367273 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाए हैं। इनमें से 106254 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1255620 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 5399 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 6 केस वैंटीलेटर और 24 केस ऑक्सीजन पर है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 7.77 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 93.91 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 5.42 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावाए एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में 1191812 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1144073 हो गई है। इसके अलावा 47739 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

विधायक राजेश नागर ने मौके पर सुनी मांगें जनता दिखी खुश

Metro Plus

15 तक 90 विधानसभाओं में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान: रामबिलास शर्मा

Metro Plus

DC विक्रम ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल और परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

Metro Plus