Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 27 दिसंबर: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल में हुई इंटर स्कूल मीट प्रेरणा-2017 कार्यक्रम में दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में क्रमश: कक्षा तीन व कक्षा पांच ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें कक्षा तीन के छात्र अपूर्वदीप, सुहान कालरा, तानिसी लांबा एवं दिशिता तथा कक्षा पांच के छात्र सक्षम शर्मा, प्रियांषु भार्गव, भूमिका गर्ग एवं गिरिशीमा रानी ने भाग लेकर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, प्रबंधक प्रयास दलाल एवं मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्रों को बधाई देकर उनको प्रोत्साहित किया।

Related posts

कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्यवाही, लगेगा 50 हजार रुपए का जुर्माना: परमजीत चहल

Metro Plus

IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा होली समारोह का आयोजन किया गया!

Metro Plus

नए स्ट्रीट वेंडिंग जोन होंगे तैयार, सोमवार तक देनी होगी रिपोर्ट: परमजीत चहल

Metro Plus