Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाणा सिविल सेवा के 9 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

महेश गुप्ता
चण्डीगढ़, 8 सितम्बर: हरियाणा सरकार ने आज तुरन्त प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहेे कमलेश कुमार भादू को पंचकुला में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सम्पदा अधिकारी, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लि० के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष रंजन को हरियाणा कृषि उद्योग निगम के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हिसार में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी मनीष कुमार लोहान को हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी प्रकार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव तिलकराज को सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक), नारनौल महेश कुमार को नगर निगम, गुडग़ांव का संयुक्त आयुक्त और नगर निगम, गुडग़ांव के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक), नारनौल लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रदीप अहलावत को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)तोशाम लगाया गया है। इसी प्रकार भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त विजय कुमार एस. भावीकती को हिसार का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव पंकज को भिवानी का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

Related posts

DC ने किए पुराने वाहनों को पेट्रोल/डीज़ल ना देने के आदेश!

Metro Plus

एफएमएस में बसंत पंचमी का समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया

Metro Plus

नूंह हिंसा में निर्दोषों को तंग ना करने को लेकर ACP से मिले आफताब अहमद!

Metro Plus