Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिला उपायुक्त ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का जायजा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 जनवरी:
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को हेलीपैड मैदान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल सहित वीवीआइपी रूट भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर समारोह की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाए। इससे पहले शुक्रवार प्रात: गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल भी आयोजित की गई। रिहर्सल में पुलिस व अन्य टुकडि़य़ों ने जहां मार्च पास्ट किया वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि गणतंत्र समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तीन स्कूलों की टीमों का चयन किया गया है। ये टीमें देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगी। इनमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल एनआईटी-तीन राजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा और राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल नंबर पांच एनआईटी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, राजस्थानी और हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया गया।

इसके अलावा हरियाणा पुलिस के पुरूष और महिला होम गार्ड, एनसीसी बॉयज सीनियर, आईटीआई एनआईटी-पांच, एनसीसी बॉयज जूनियर, राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल ओल्ड फरीदाबादए सेंट जोन्स एम्बुलेंस ओपन ग्रुप, सुभाष चंद्र बोस, भारत स्काउट्स गाइड, रॉजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, एनआईटी-तीन, भारत स्काउट्स गाइड, रॉजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सराय ख्वाजा, हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड, रॉजकीय बॉयज सीनियर सैकेंडरी स्कूल अजरौंदा, प्रजातंत्र के प्रहरी टीम, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर-55 द्वारा मार्च पास्ट में शामिल हो रही हैं।

Related posts

भजन गायक नरेंद्र चंचल ने थैलासीमियाग्रस्त बच्चों की दीर्घायु के लिए गाए भजन

Metro Plus

1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के परिजन को कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

विकास चौधरी ने गरीब बच्चों के साथ मूवी देखकर मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Metro Plus