Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

भाजपा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 जनवरी:
तिगांव से विधायक राजेश नागर ने जिला भाजपा कार्यालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और यहां कार्यकर्ता ही नेता बनते हैं।
विधायक राजेश नागर सैक्टर-15 में निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का दौरा करने पहुंचे प्रदेश प्रभारी रवींद्र राजू का विधायक राजेश नागर ने स्वागत किया। राजू ने निर्माण संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अपने सुझाव भी निर्माण टीम को दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व देश को पहले फिर पार्टी और उसके बाद परिवार को देखने की सीख देता है। हम सब उसी दिशा में काम कर भारत राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। श्री नागर ने कहा कि आज भाजपा के नेतृत्व में देश ने बड़ी महामारी से सफलतापूर्वक देश का बचाव किया है जबकि बड़ी-बड़ी महाशक्तियां भी बीमारी के आगे नतमस्तक हो गई थीं।

इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि भारत 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगवाकर दुनिया में नंबर एक की स्थिति पर बना हुआ है। वहीं हमारे यहां बुजुर्गों को बूस्टर डोज और किशोरों को भी वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव एमसी मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

भाजपा के विपुल गोयल ने रचा जीत का इतिहास, फरीदाबाद में रिकॉर्ड मतों से विजय

Metro Plus

छात्रों की Hurrasment करने वाले स्कूलों पर मुकदमा दर्ज होगा!

Metro Plus

Governor, Prof Kaptan Singh Solanki lighting the traditional lamp at Nari Jagriti Sammelan, Panchkula

Metro Plus