Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

साईधाम में नि:शुल्क कोविड वैक्सिीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 जनवरी:
जिला स्वस्थ्य विभाग और फरीदाबाद प्रशासन द्वारा शिरडी साई बाबा टेंपल सोसायटी के प्रागंण में कोविड वैक्सिीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 15 और 18 वर्ष के 88 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 26 लोगों को बुस्टर डोज लगाए गए।
भारत कॉलोनी से आई मेडिकल टीम डॉ० राजरानी, हरिश द्वारा लोगों को वैक्सिीन लगाई गई। इस टीकाकरण के दौरान कोविड प्रोटोकोल का पालन किया गया।

शिरडी साई बाबा टेंपल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ० मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि साईधाम हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे रहता है। 23 जनवरी 2022 को अग्रवाल वैश्य समाज और रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि इस रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

Related posts

हरियाणा पुलिस के 10 वाहन कोरोना से पीडि़त लोगों के लिए मददगार साबित होंगे: उपायुक्त

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में रंगोत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Metro Plus

खट्टर सरकार छात्र संघ चुनाव के नाम पर कर रही है तुच्छ राजनीति !

Metro Plus