Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस पलवल को मिले नए वाहन

सोनिया शर्मा
पलवल, 10 सितंबर:
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पलवल पुलिस को काफी दिनों से पुराने वाहनों पर सवारी करनी पड़ रही थी। परंतु अब पुलिस पलवल को हरियाणा सरकार द्वारा काफी मात्रा में नए वाहन उपलब्ध कराए गए है। जिसमें तीन टवेरा कार, 3 बोलेरो कार, 2 सूमो व 20 मोटर साइकिल अपाचे टीवीएस जिला पलवल को मिली है। इनमें से एक टवेरा कार डीएसपी सिटी मौजीराम, एक टवेरा कार सीआईए पलवल व एक टवेरा कार महिला डीएसपी के लिए है। एक बोलेरो महिला थाना प्रभारी के लिए व एक बोलेरो कार थाना प्रभारी होडल, व एक बोलेरो कार थाना प्रभारी हथीन को दी गई है। इसके अलावा एक सूमो कार प्रोटैक्शन आफिसर व एक सूमो कार थाना प्रभारी सदर को दी गई है। तीन मोटरसाइकिल महिला थाने के लिए, दो मोटर साइकिल थाना यातायात पलवल, तीन थाना कैम्प, तीन थाना सिटी के लिए, दो होडल थाना, दो थाना हथीन के लिए, एक बहीन व एक सदर थाने के लिए दी गई है। इसके अलावा एक पुरानी गाड़ी की व्यवस्था चौकी अमरपुर के लिए भी करवाई गई है।
IMG-20150909-WA0037

IMG-20150909-WA0038

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. प्रियंका सोनी ने ली बैठक

Metro Plus

Perfect Bread ग्रुप के चेयरमैन एच.के. बतरा भारत सरकार द्वारा सम्मानित

Metro Plus

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए किया जा रहा है खाने का उचित प्रबंध: विक्रम यादव

Metro Plus