Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

‘एसआरएस वैल्यू बाजार’ का विस्तार कुरूक्षेत्र और गाजियाबाद में भी

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,12 सितंबर
: देश के प्रमुख व्यावसायिक समूह एसआरएस ग्रुप ने सभी तरह के घरेलू सामान की बिक्री करने वाली अपनी रिटेल चेन ‘एसआरएस वैल्यू बाजार’ का विस्तार कुरूक्षेत्र और गाजियाबाद में भी कर लिया है। गाजियाबाद व कुरूक्षेत्र में एसआरएस वैल्यू बाजार का उद्घाटन हाल ही में किया गया। एसआरएस वैल्यू बाजार रिटेल स्टोर्स की एक चेन है जो सभी तरह के घरेलू सामान, किराने का सामान और फल एवं सब्जियां मुहैया कराती है। एफएमसीजी के क्षेत्र में एसआरएस गु्रप के हालिया उद्यम वैल्यू बाजार ने रिटेल स्टोर्स की संख्या 28 कर ली है। एसआरएस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ० सुनील जिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से जुड़े होने के कारण गाजियाबाद औद्योगिक रूप से बड़े पैमाने पर विकसित हुआ है। शहर में एसआरएस वैल्यू बाजार खोलने के साथ ही एफएमसीजी कारोबार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जिंदल ने बताया कि हरियाणा की ऐतिहासिक नगरी कुरूक्षेत्र हमेशा ही हरियाणा का जीवंत शहर रहा है। विशाल ऐतिहासिक महत्व होने के नाते और औद्योगिक विकास ने शहर को राज्य के सर्वाधिक संपन्न क्षेत्रों में शामिल कर दिया है। हमने अपने वेंचर को एक महत्वपूर्ण स्थान पर रखा है ताकि सभी शहरवासियों को इसका फायदा मिल सकें।

Related posts

MCF क्षेत्र में ऐड एजेंसियों का घालमेल, निगम को लगा रखा है करोड़ों का चूना ?

Metro Plus

आज के युवाओं को सरदार भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए: भारत भूषण

Metro Plus

एडवांस्ड कॉलेज में आयोजित कॅन्फ्लुएंस-2017 में प्रतिभागियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Metro Plus