Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जेसी बोस के विद्यार्थियों द्वारा नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा को काफी सराहा गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 अप्रैल:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा को जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद में विद्यार्थियों द्वारा काफी सराहा गया। इस कार्यक्रम का उद्वेश्य प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित करना था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा नामक एक विशेष संवाद सत्र के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के दौरान तनावमुक्त रहने को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य को न केवल सुना बल्कि काफी प्रशंसा भी की। उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता लाने तथा उपयोगी संदेश देने पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

Related posts

लंका दहन में विघ्न डाला तो फूंके जाएगें अधिकारियों के पुतले

Metro Plus

मोदी सरकार के 12 वर्ष: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ० एस.एस. बंसल को भेंट की उपलब्धियों की पुस्तकें

Metro Plus

सीएम साहब राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पुननिर्माण पर भेजा गया पैसा कब खर्च होगा : संजय भाटिया

Metro Plus