Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Rotary Club NIT व रोटरी क्लब नेक्सट ने अप्रैल फूल को कैसे बनाया अप्रैल कूल? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 अप्रैल:
सैक्टर-16 में जय हिंद पार्क में भाजपा अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी के नेतृत्व में रोटरी क्लब एनआईटी व रोटरी क्लब नेक्स्ट व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अप्रैल के प्रथम दिन नव विक्रमी संवत पर पौधारोपण कर अप्रैल फूल को अप्रैल कूल बनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर गणमान्य जनों ने पौधे लगाए तथा शपथ ली कि पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी की जाएगी।
इस मौके पर भाजपा अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी ने कहा कि आज के समय में जिस तरह से पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है ऐसे में पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक प्रयास किया गया है कि लोग अप्रैल फूल की बजाय अप्रैल कूल मनाकर पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। पेड़ों द्वारा दी गई ऑक्सीजन से हम जीवित रहते हैं। इसलिए पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।
इस मौके पर रोटरी क्लब एनआईटी के वीरेंद्र मेहता ने कहा कि एक व्यक्ति पूरे वर्ष जितना प्रदूषण फैलाता है उसकी पूर्ति 300 पेड़ लगाने पर होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में अवश्य ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नेक्सट के प्रधान नवीन पसरीचा ने कहा कि फरीदाबाद प्रदूषित शहरों में हमेशा शुमार रहता है। हर साल प्रदूषण के चलते उद्योगों को बंद करने की नौबत आती है। ऐसे में यदि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे तो पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर अमित आर्य, उदय मेहता, प्रशांत पाराशर, अनिल अरोड़ा, अनुराग गर्ग, जय कत्याल, रविंद्र मंगला, प्रमोद शर्मा, जीवन बेदी, दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुरेश के सिंगला अतिरिक्त संयुक्त सचिव, प्रवीण बत्रा, एडवोकेट डीडी गेरा महासचिव ज्योतिरमोय जैन कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।
इस मौके पर रोटेरियन राजन गेरा, सुनील खंडूजा, सुधीर आर्य ने रोटरी एनआईटी के प्रधान विपिन चंदा के नेतृत्व में शिरकत की। इसके अलावा रविंद्र मंगला, रमेश भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, नंदकिशोर, संजय कुमार, सुरेंद्र सांगा भी मौजूद रहे।

Related posts

पुन: किए गए अतिक्रमणों पर कब चलेगा निगम का पीला पंजा? देखें!

Metro Plus

हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल, मानेसर और अंबाला नगर निगमों के अस्तित्व पर सवाल उठे!

Metro Plus

Inner Wheel पॉलीथीन फ्री India के लिए गांवों से काम करेगी: मधु नागपाल

Metro Plus