Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजेश नागर ने तिगांव में फिटनेस क्लब जिम का किया उद्घाटन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 4 अप्रैल:
फरीदाबाद युवाओं को अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा कर के वह न केवल अपना ख्याल रख सकेंगे बल्कि देश के स्वास्थ्य पर भी असर डालेंगे। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिगांव में फिटनेस क्लब के उद्घाटन अवसर पर कही।
इस अवसर पर उन्होंने भी फिटनेस मशीनों पर दो-दो हाथ आजमाए। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग में देश दुनिया में नाम कमा चुके युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक राजेश नागर ने युवाओं से कहा कि वह शरीर सौष्ठव पर ध्यान दें। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक है तो सबकुछ ठीक रहेगा। आपका तन मन ठीक रहेगा तो आपके हर काम सही होंगे। श्री नागर ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार की खेल नीतियों के कारण युवाओं को नए-नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हमारी सरकार ने हर खेल के लिए सैकड़ों नर्सरियां खोली हैं जहां नए भारत के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार देश में खिलाडियों को सबसे ज्यादा इनाम की राशि और नौकरियां दे रही है। युवाओं को इन नीतियों का लाभ उठाना चाहिए। विधायक नागर ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा युवा आबादी है। इस कारण भारत को सबसे युवा देश कहा जा रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि युवाओं के पास ज्ञान, तर्क और शरीर की शक्तियां होती हैं जिनके सहारे वह सबकुछ पा सकते हैं। लेकिन हमें बस यही देखना होगा कि हमें वह सबकुछ अच्छा पाना है। उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र में युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति क्रेज देखकर उन्हें अच्छा लगता है। उनके समय में इतनी सुविधाएं नहीं थीं लेकिन आज बहुत सुविधाएं हो रही हैं जिनका सभी को लाभ उठाना चाहिए।
इस उद्वघाटन अवसर पर बॉडी बिल्डिर के जरिए नाम कमाने वाले नितिन चंदीला, सोनू, बिन्नू शर्मा, राजेश भड़ाना, विवेक बिधूड़ी, प्रदीप नागर, तेज सिंह अधाना, सुरजीत पार्षद, हरीशचंद नागर, दुष्यंत पार्षद, दयानंद नागर, अंजय नागर, उमेश सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

रतन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार

Metro Plus

रोटरी ब्लड बैंक ने लोगों की मदद के लिए खोला कोविड-प्लाज्मा बैंक

Metro Plus

World Telecommunication & Infm Day 2018 @ IEI : Er. J P Malhotra

Metro Plus