Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है: राजेश नागर

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट।
Faridabad News, 5 अप्रैल:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश महामंत्री बने माधव रावत को तिगांव के विधायक राजेश नागर ने सम्मानित किया। रावत तिगांव क्षेत्र के गांव ढहकौला के निवासी हैं और कई वर्ष से एबीवीपी के माध्यम से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। विधायक नागर ने माधव रावत के घर पहुंच कर उन्हें गुलदस्ता देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार को भी बधाई दी।
इस मौके पर राजेश नागर ने माधव रावत को पगड़ी बांधकर इसी तरह आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया। विधायक ने बताया कि युवा देश की रीढ़ है और किसी भी देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उसके युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। जिसकी शुरूआत छात्र राजनीति में ही एबीवीपी के माध्यम से हो जाती है। एक युवा जब अपने साथियों की आवाज उठाता है तो वह बता देता है कि आने वाले दिनों में वह देश की आवाज उठाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इसी संगठन से होते हुए आज प्रदेश को नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनकर माधव रावत ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्र राजनीति के जरिए समाजसेवा का जो मार्ग चुना है उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर विधायक नागर ने कहा कि पिछले दिनों तिगांव क्षेत्र में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास को गति देकर गए हैं। उन्होंने एफएमडीए को सड़कों के लिए 300 करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। वहीं तिगांव क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की भी मांग हमने रखी है। हम तिगांव क्षेत्र में विकास को उच्च शिखर देने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में करीब 600 एकड़ जमीन निगम क्षेत्र में आई है जिन पर हम औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी है। इससे हमारे स्थानीय युवाओं को बड़ी संख्या रोजगार मिलेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस मौके पर खड़क सिंह चेयरमैन, डॉ० आरएस नागर, अरूण रावत, भगत सिंह विकल, राजेंद्र विकल, धनंजय सिंह शेखावत, प्रेसिडेंट आरडब्लू, रिसोर्ट चेतन भारद्वाज, विनोद नागर, देशराज ठेकेदार, मास्टर पृथ्वी सिंह, मास्टर ओमपाल, मास्टर जयपाल, एमपी नागर, मुंडीराज रावत, सूरज चंदीला, रूपी सरपंच, मास्टर श्यामलाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

उद्योगपति JP Malhotra एफएमए अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस फॉर इंडस्ट्री एकेडिमिया से सम्मानित।

Metro Plus

संजीव कौशल ने किया मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण। जानिए उनका भूतकाल/इतिहास!

Metro Plus

मच्छर सहित तीन बैटरी चोरों के गिरोह का किया क्राईम ब्रांच ने पर्दाफाश, अब रहेंगे जेल में

Metro Plus