Metro Plus News
उद्योग जगतनगर निगमफरीदाबादहरियाणा

IMT क्षेत्र की समस्याओं को लेकर DCP से मिले उद्योगपति

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Ballabgarh, 16 अप्रैल:
IMTक्षेत्र में दिनोंदिन हो रही एंक्रोचमेंट को हटाने, IMTके मुख्य चौक पर रेड लाइट लगाने तथा IMT क्षेत्र में लगे सभी सर्विलांस कैमरों के मेंटेनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं को लेकर फरीदाबाद IMT इंंडस्ट्रियल एसोसिएशन (FIMTIA) के प्रधान हेमंत शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बल्लभगढ़ जोन के नव-नियुक्त DCP प्रतीक अग्रवाल से मुलाकात की। बैठक की शुरूआत में DCP प्रतीक अग्रवाल का प्लांटर भेंट कर प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वागत किया गया।

सौहाद्र्वपूर्ण माहौल में हुई वार्ता में उक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुंबई एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले भारी ट्रैफिक के कारण IMT पर दुर्घटनाओं की आशंकाओं को लेकर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया गया।

वहीं DCP प्रतीक अग्रवाल ने उक्त सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि रेड लाइट जल्द से जल्द लगवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा। साथ ही एंक्रोचमेंट के विषय पर उन्होंने ACP, SHO एवं चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि मुख्य सडक़ को शीघ्र खाली कराया जा सके।

इस बैठक में पूर्व प्रधान वीरभान शर्मा, कृष्ण कौशिक, पैट्रन जीएस दहिया, जनरल सेक्रेटरी रमेश अरोड़ा और कोषाध्यक्ष मनोज नागर उपस्थित रहे।

Related posts

टोल प्लाजा को जजिया कर बताने वाले कृष्णपाल गुर्जर दे पद से इस्तीफा: करण दलाल

Metro Plus

मंत्री राजेश नागर ने अनेक स्थानों पर छठ आयोजनों में ली भागीदारी!

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth ने पहली बार कक्षा 10वीं में रचा नया इतिहास

Metro Plus