Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने किया राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का औचक निरिक्षण

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 12 अप्रैल:
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने सैक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित अध्यापकों और बच्चों के साथ शिक्षा को लेकर बातचीत की। उन्होंने वहां मौजूद अध्यापकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस समय कोरोना जैसी आपातकाल स्थिति का सामना कर रहा है। कोरोना काल के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। उस समय भी बच्चों की पढ़ाई में कोई अड़चन ना आए सरकार ने उसके लिए भी व्यापक प्रबंध किए। अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। जिसके चलते अब सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। उन्होंने सबसे पहले तो वहां उपस्तिथ टीचरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीचर भी कोरोना योद्धा से कम नहीं हैं। उन्होंने भी आपातकाल में अपने फर्ज को निभाया है। बच्चों की पढ़ाई का नुक्सान न हो, इसके चलते काफी मेहनत की। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी और अब जब स्कूल खुल गए हैं तो बच्चों को और अधिक मेहनत कराएं ताकि ऑनलाईन पढ़ाई में जो भी थोड़ी बहुत कमी रह गई हैं उनको दूर किया जा सके।
इस मौके पर जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ सवाल जवाब किए और बच्चों को प्रोत्साहित किया की पढ़ाई की तरफ अब अपना पूरा ध्यान दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के अवसर को बेकार न जाने दें। यह शिक्षा ही जीवन भर काम आएगी। माता-पिता भी अपने बच्चों को केवल पैसे से सुविधाएं देने की कोशिश ना करें, बल्कि साथ बैठकर संस्कारों को उनके जीवन में दें। उन्होंने बच्चों को योगा करने के लिए प्रेरित भी किया। उपायुक्त ने कहा कि शरीर स्वस्थ होगा तभी पढ़ाई में भी आप सभी का मन लगेगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी भाग लें। अपना पढ़ाई करने और खेलने का समय तय करें। उन्होंने बच्चों को कहा कि आज कल बच्चे मोबाइल फोन पर काफी समय व्यतीत करते हैं। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया।
इसके उपरान्त जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने गोछी तहसील और पॉलिटेक्निक का भी निरिक्षण किया।

Related posts

अधिकारियों की मिलीभगत से रोडवेज विभाग को लगाया करोड़ो का चूना, बस अड्डा फीस को लेकर मोटा गड़बड़झाला!

Metro Plus

12 मई को दलबदलुओं को सबक सिखाने का काम करेगी जनता: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

गडकरी, खट्टर दे गए पलवल को कई बड़े तोहफे

Metro Plus