Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना पॉजिटिव के कितने मरीज अस्पताल में भर्ती देखें?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 अप्रैल:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के 62 मामले पॉजिटिव आए है। जबकि अच्छी बात यह है की 24 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। वहीं जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.19 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 5 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिले में 282 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 287 ही रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 1295 टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1569614 लोगों के अब तक टेस्ट करवाए गए है। इनमें से 127411 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1440784 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1062 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिले में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.12 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.19 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.23 प्रतिशत हैं। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डॉयल करें। इसके अलावा जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में 1740940 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1738087 हो गई है।

Related posts

पार्क पर अवैध कब्जे को लेकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर और पार्षद में जमकर नोकझोंक, किसके हाथ में थी रिवाल्वर?

Metro Plus

DAV School वॉली-बॉल में पहला स्थान पाकर बना विजेता व Fogaat School ने पाया दूसरा स्थान

Metro Plus

क्या हुडा सरकारी पार्क पर बने होटल एकांत के अवैध मैरिज गार्डन को तोड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा पाएगा?

Metro Plus