Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना पॉजिटिव के कितने मरीज अस्पताल में भर्ती? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 2 मई:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के 59 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि अच्छी बात यह है की 35 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। वहीं जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 98.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 14 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिले में 647 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 661 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 1699 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1584980 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 128257 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1454633 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 2090 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिले में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.09 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.91 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.52 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डॉयल करें। इसके अलावा जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई ।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में 1743059 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1736468 हो गई है।

Related posts

VMPS में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने सिखाया संयुक्त परिवार का महत्व

Metro Plus

MLA नरेंद्र गुप्ता क्षेत्र का विकास करवाने में फेल, सरकार में लिखी जा रही है फरीदाबाद के विनाश की गाथाएं: सुमित गौड

Metro Plus

CEO शिखा ने अधिकारियों को दिए स्वच्छता अभियान सफल बनाने के निर्देश

Metro Plus