Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निगम द्वारा 4 मई से 7 मई तक 40 वार्डों में सफाई, सीवरेज और अतिक्रमण से संबंधित क्या होगा? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 2 मई:
नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा दिसम्बर 2021 जनवरी व फरवरी 2022 को जो मेगा सफाई अभियान चलाया गया था उस दौरान जो निगम द्वारा कार्य किए गए थे। उसके निरीक्षण करने के लिए निगमायुक्त ने 10 अधिकारियों की अलग-अलग वार्डो में टीमें बनाई है। जो 4 मई से 7 मई तक 40 वार्डों के सभी कार्यकारी सहायक कनिष्ठ अभियंताओं के साथ मिलकर इन वार्डो में हुए कार्यो का निरीक्षण करेगें।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि यह सभी टीमें ये पता करेंगी कि मेगा सफाई अभियान के दौरान 40 वार्डों में सफाई, सीवरेज, मलबे की सफाई, लाईटों की व्यवस्था कूड़े के ढेर और अतिक्रमण आदि से संबंधित जो कार्य किए गए है उनकी स्थलों पर क्या स्थिति है। इसके अतिरिक्त यह टीमें सभी 40 वार्डो में विभिन्न ऐजेंसियो द्वारा किए जा रहे संचालन और रख-रखाव के कार्यो का भी निरीक्षण करेगे और उन सभी कार्यो पर अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करके 9 मई तक नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव को भेजेंगे।

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव

Metro Plus

लघु उद्योग भारती ने 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने के प्रस्ताव को विरोधकर मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व

Metro Plus