Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आबादी के मद्देनजर सिविल डिफेंस में ज्यादातर लोग भागेदारी करें: डीसी जितेन्द्र यादव

मॉर्निंग हेल्थ क्लब ने लिया सेमिनार में बढ़-चढ़कर हिस्सा।
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 4 मई:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सीविल डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि फरीदाबाद की आबादी लगभग 30 लाख है, इसलिए सिविल डिफेंस में कम से कम 3000 लोग स्वयंसेवक रजिस्टर्ड हो जो लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कर सकें।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने लघु सचिवालय सेक्टर- 12 के कॉन्फ्रेंस हॉल में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि रजिस्टर्ड सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन के साथ मिलकर साथ और सहयोग दे। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग हेल्थ क्लब के अधिकतर स्वयंसेवकों/मेंबर्स को सिविल डिफेंस के साथ जोड़ दिया गया है और सिविल डिफेंस की वेबसाइट बनाने की घोषणा भी कर दी गई है ताकि घर बैठे ही लोग सिविल डिफेंस से जुड़ सकें और प्रशिक्षण लेकर आई कार्ड प्राप्त कर सकें।
सिविल डिफेंस के बारे में जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सिविल डिफेंस की स्थापना की गई थी, ताकि बमबारी के दौरान भारतीय लोग अपनी रक्षा सुरक्षा कर सकें। सिविल डिफेंस एक स्वयंसेवकों पर आधारित आपातकालीन संगठन है। सिविल डिफेंस वालंटियर फ्रंटलाइन वर्कर होते हैं। गंभीर मौसम से निबटने, लापता लोगों की खोज करने, आपदा प्रबंधन, बाढ़ आपदा, सड़क हादसा, आगजनी घटनाओं से निपटने में शासन-प्रशासन की अवैतनिक मदद करते हैं।
इस कार्यशाला में डॉ. एमपी सिंह ने नेशनल डिजास्टर, इमरजेंसी ऑपरेशन, प्रीवेंशन, मिटिगेशन, इवोल्यूशन, रिकवरी, क्राइसिस मैनेजमेंट बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा घायल/विक्टिम को अस्पताल पहुंचाने से पहले जान बचाने के तरीके और अस्पताल पहुंचाने के तरीकों का प्रैक्टिकल अभ्यास करवाया। डॉ. एमपी सिंह ने चिकित्सा सेवा, बचाव सेवा, अग्निशमन सेवा, निगरानी सेवा, कल्याण सेवा की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर होमगार्ड से अनिल कुमार ने बताया कि आबादी के आधार पर चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, सेक्टर वार्डन, पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, डिविजनल वार्डन, चीफ वार्डन की निगरानी में रखे जाते हैं। वार्डन सेवा के मुखिया चीफ वार्डन सिविल डिफेंस होते हैं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निबटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसके लिए विभाग की तरफ से सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर ईश्वर सिंह को फरीदाबाद में रखा गया है जोकि समय-समय पर स्कूल कालेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य करते हैं।
इस सेमिनार में एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया तथा ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम अनिल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में
मॉर्निंग हेल्थ क्लब के प्रधान जितेंद्र चौधरी, महासचिव अजय नरवत, नवीन गुप्ता, अनिल छाबड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी संजय शर्मा, जतिन चौहान, हरेंद्र लखानी, दीपक मेंदीरत्ता, मोहित अग्रवाल, सुरजीत डागर, कविता शर्मा, सावित्री गौतम, CA प्रियंका गर्ग, दीपक पुरी, कुलदीप सिंघल, पवन मिगलानी, जीतू सिंह, राजेश यादव सहित सिविल डिफेंस के लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related posts

रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus

HPSC ने आयोजित किया केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के लिए सम्मान समारोह

Metro Plus

एसआरएस आईटी टॉवर की 7वीं मंजिल से चल रहा है प्रोपर्टी का गौरखधंधा

Metro Plus