Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बच्चों को टैबलेट देना डिजिटल इंडिया की ओर मजबूत कदम: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 जून:
तिगांव के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने स्टूडेंट को टैबलेट बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टूडेंट को टैबलेट देना डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें क्योंकि यही एक ऐसी चीज है जिसे आपसे कोई छीन नहीं पाएगा। पढ़ाई के सहारे व्यक्ति अपने जीवन में सबकुछ प्राप्त कर सकता है।
इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा ही है जो मनुष्य को अन्य जीवों से अलग करती है। उन्होंने का कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई जिसे देखते हुए हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बच्चों को टैबलेट दिए जाने की योजना तैयार की जिससे कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आशंका से निपटा जा सके और बच्चों की पढ़ाई निर्बाध गति से चलती रहे। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया को तेजी से मूर्त रूप देने के लिए हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल अथक प्रयास कर रहे हैं। इसके के अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षाओं में पढऩे वाले बच्चों को टैबलेट दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि इन टैबलेट का दोहरा लाभ है एक तो स्टूडेंट आधुनिक साधनों के साथ व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं दूसरा ऑनलाइन लर्निंग की किसी भी आशंका को निसंकोच दूर किया जा सकेगा। अब यदि कोई ऐसी स्थिति आई भी तो स्टूडेंट को पढ़ाई की चिंता नहीं सताएगी वह टैबलेट की मदद से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी भाजपा सरकारें देश का डिजिटलाइजेशन कर रही हैं। इसके लिए स्कूलों को भी डिजिटल क्रांति के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय डिजिटल होगा इसके लिए हम सभी को तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि 5 मई से स्कूलों में टैबलेट वितरण का कार्य चल रहा है जिसके आगामी नतीजे बहुत सकारात्मक होंगे। उन्होंने करीब 300 बच्चों को टैबलेट दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विक्रम प्रताप नागर, भाजपा नेता दयानंद नागर, प्रिंसिपल पवन कुमार, अमन नागर, जयकिशन वर्मा, किरण पाल, गजेंद्र अधाना, अरूआ के सरपंच देवेन्द्र, ओमजीत नागर सहित स्कूल स्टॉफ व स्टूडेंट बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

LED घोटाले में संलिप्त अधिकारियों को जेल भेजे सरकार : विकास चौधरी

Metro Plus

अवैध मांस दुकानों पर सख्त कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालन नहीं होगा बर्दाश्त: विपुल गोयल

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus