Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग जरूरी: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 जून:
हमें अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग को अपनाना चाहिए। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन पर कही। इसका आयोजन तिगांव की अनाज मंडी में किया गया था।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने योग समारोह को शुरू करने के बाद उसमें खुद भी भागीदारी की और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने कहा कि हमारे जीवन में योग का बड़ा महत्व है। यह योग भारत से ही प्रारम्भ होकर दुनिया भर में फैला। जिससे आज दुनिया के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। इसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। आज दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में योग के आयोजन हो रहे हैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वह योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। हम जैसे रोज नहाना आदि कार्य करते हैं वैसे ही योग को भी हम अपने जीवन में अपनाएं तो हमारे बहुत सारे रोग ठीक हो जाएंगे और बहुत सारे रोग हमें होंगे ही नहीं। इस प्रकार हम निरोगी और सुखी जीवन जी सकेंगे।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कॉलेज और स्कूलों के बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब शुरूआती उम्र से ही योग को अपना लोगे तो आगे चलकर बीमारियां नहीं होंगी और तन-मन दोनों फिट रहेंगे। इस समारोह में तिगांव शहीद स्मारक कॉलेज के छात्र छात्राओं तिगांव गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं और तिगांव आसपास निवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर योग किया।
इस अवसर पर बडख़ल एसडीएम पंकज सेतिया, तिगांव तहसीलदार अजय कुमार, बडख़ल तहसीलदार सुरेश कुमार, तिगांव शहीद स्मारक कॉलेज की प्राचार्या संध्या सूद, तिगांव राजकीय गल्र्स स्कूल की छात्राएं वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, तेज सिंह अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षाविद्व कुलदीप सिंह का मानना है कि लोगों में आज ऊपरी मुस्कान और दिखावे का चलन बढ़ रहा है

Metro Plus

हुडा विभाग के नियम कानूनों का उल्लंघन कर अभिभावकों के साथ लूटखसोट करने वाले निजी स्कूलों की जानकारी मांगी शिक्षा निदेशक ने

Metro Plus

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपने क्लब व जिले का परचम लहराया

Metro Plus