Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ऑक्सीजन प्लांट व वेंटीलेटर सेंटर मरीजों के उपचार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा: उपायुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जून:
डीसी जितेन्द्र यादव ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ग्त सायं सीएचसी कुराली में ऑक्सीजिन प्लांट तथा आईसीयू व वेंटीलेटर सेंटर का उद्वघाटन किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऑक्सीजन प्लांट तथा आईसीयू व वेंटीलेटर सेंटर ग्रामीण आंचल में स्वस्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने व आपात स्थिति में मरीजों के उपचार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब यह चिकित्सा सुविधा सीएचसी कुराली के आस-पास कई गांवों के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
इस मौके पर गांव कुराली के निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र बोहरे और गणमान्य नागरिकों द्वारा आए हुए मेहमानों का पुष्प गुच्छे भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा स्टेट सीएसआर ट्रस्ट के चेयरमैन बोधराज सीकरी, वाईस चेयरमैन गौरव सिंह, अतिरिक्त सीईओ, अमित दुबे व समाज सेवी सुधीर नागर, पवन शर्मा, नैसकॉम फॉउन्डेक्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० विनय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति सहित कुराली निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र बोहरे व सीएचसी कुराली से डॉ० विजय मलिक, डॉ० प्रियंका राव, डेंटल सर्जन तथा समस्त स्टॉफ व अन्य बुद्धि जीवी उपस्थित रहे।

Related posts

बडख़ल विस में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

संत निरंकारी मंडल द्वारा लगवाए वैक्सीन शिविर में 70 लोगों ने लगवाई वैक्सीन।

Metro Plus

लॉकडाउन में प्रशासन ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं इंसिडेंट कमांडर, कंटेनमेंट जोन में नहीं है विवाह समारोह की अनुमति: DC

Metro Plus