Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटेरी ने ऐसा क्या किया कि जिससे मरे हुए और जिंदे लोगों को होगा फायदा!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल, 28 जून:
सिविल हॉस्पिटल पलवल की मोर्चरी/शवगृह में कदम रखतेे ही एकदम ऐसी दुर्गंध आती थी कि सांस लेना मुश्किल हो जाता था। कारण था शवगृह में एयरकंडीशन का ना लगा होना जिसके चलते डाक्टरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही मोर्चरी/शवगृह में रखे हुए शव की हालत भी खराब होती थी।
मोर्चरी/शवगृह में एयरकंडीशन की इस समस्या को दूर किया रोटरी क्लब फरीदाबाद ट्यूलिप्स की प्रेजिडेंट डॉ. निधि अग्रवाल ने एसी डोनेट कर। बता दें कि डाक्टरों की उक्त समस्या के समाधान के लिए डॉ. शिव कुमार ने रोटेरियन सचिन जैन से संपर्क किया था। सचिन जैन व रोटरी में असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अंजलि जैन ने इस बारे में डॉ. निधि अग्रवाल से मोर्चरी/शवगृह में डोनेशन के लिए बात की जिस पर वो एयरकंडीशनर डोनेट करने के लिए एकदम तैयार हो गई और उन्होंने आज डॉ. अंजलि जैन व जोनल चेयर सचिन जैन के साथ मिलकर डिप्टी सीएमओ डॉ. नवीन गर्ग, डॉ. अजय माम, डॉ. शिव शंकर, डॉ. महेंद्र की देखरेख में एयरकंडीशनर डोनेट कर भी दिया।
इस अवसर पर रोटरी पलवल संस्कार के सदस्य शिव गर्ग विशेष रूप से मौजूद थे। सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ. अंजलि जैन, डॉ. निधि अग्रवाल व सचिन जैन का आभार व्यक्त किया।

Related posts

Fogaat School के वार्षिकोत्सव PARVAAZ-2017 में स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

Metro Plus

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 की मौत

Metro Plus

ADGP शिवास कविराज ने संभाला पुलिस कमिश्रर का कार्यभार, महिला सुरक्षा,साईबर अपराधों और नशे की रोकथाम पर रहेगा फोकस

Metro Plus