Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

तिरंगे की आन-बान और शान के लिए हर घर तिरंगा में सभी अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित करें: जितेंद्र यादव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 जुलाई
: हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन, बान और शान को समर्पित पूरे राज्य में अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कड़ी में सभी सरकारी कार्यालयों, सरकारी भवनों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पोस्ट ऑफिस, पंचायत, डिजिटल सेवाएं केंद्र के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र, वृद्धआश्रम और सरकारी स्कूल के माध्यम से भी तिरंगे वितरित करवाए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने आह्वान किया कि जिले में प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, उद्योग व भवनों पर तिरंगा अवश्य फहराए।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार का यह अभियान हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन, बान और शान को समर्पित होगा। यह हर एक देशवासी को देश निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक मौका होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों सरकारी कार्यालयों इत्यादि पर झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करे। इस अभियान को चलाने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान सम्मान का भाव उजागर करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्त कार्यक्रम के आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किये जाने व वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के संबंध में कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद सतेन्द्र दुहन, सीटीएम नसीब कुमार, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Dr. Anil Goyal को नेशनल IMA राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल बच्चों के चहुंमुखी प्रतिभा के विकास में कोई नहीं छोड़ेगा: धर्मपाल

Metro Plus

पंजाबी विकास सभा ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी समारोह

Metro Plus