Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हिन्दी दिवस पर साहित्यकार डा० इंदू गुप्ता का सम्मान

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,15 सितंबर
: लायनैस क्लब फरीदाबाद सैंट्रल ओल्ड द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर सेक्टर-21सी स्थित जिमखाना क्लब में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की साहित्यकार डा० इंदू गुप्ता को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
इस समारोह की विशेषता यह भी रही कि सभागार में उपस्थित सभी सदस्याओं ने हिन्दी भाषा में ही अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। क्लब की सचिव लायनैस पुष्पलता गुप्ता ने मंच संचालन करते हुए सभी से अनुरोध किया कि जीवन के दैनिक व्यवहार में अधिक से अधिक प्रयोग करें।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डा० इंदु गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि आज से ही यह संकल्प लें कि हम कम से कम अपने हस्ताक्षर तो हिंदी में ही करेंगे। सभी सदस्याओं ने इस पर आज का उपस्थिति रोजनामचा दिखाकर यह प्रमाणित किया कि सभी आगंतुकों ने अपने-अपने हस्ताक्षर हिंदी में ही किए हैं।

Related posts

राजेश नागर ने 84 पाल कराएगी भाजपा को 84 पार के नारे के साथ नामांकन भरा

Metro Plus

नगर निगम के ठेकेदारों पर लटकी तलवार, निगमायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Metro Plus

आमजन बीट ऑफिसर को भी अपना फैमिली सेफ्टी ऑफिसर समझें: पुलिस कमिश्रर।

Metro Plus