Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

मैट्रो प्लस इम्पेक्ट: TCC कॉम्पलैक्स के पास सरकारी गली पर हो रहे अवैध कब्जे व निर्माण पर चला पीला पंजा

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता/नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 फरवरी: एक बार फिर मैट्रो प्लस की खबर रंग लाई और अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा सरकारी रास्ते व ग्रीन बेल्ट पर किए जा रहे कब्जों को पीले पंजे से धाराशाही कर दिया गया।
मामला है फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सैक्टर-7-10 के मेन रोड़ पर टीसीसी कॉम्पलैक्स के साथ जा रहे सरकारी रास्ते व ग्रीन बेल्ट पर जहां अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा रोड़ पर कच्चे गारे की दीवार खड़ी कर उस पर सफेदी करने के बाद उसकी आड़ में उसके पीछे कॉलम खड़े का अवैध निर्माण कर गैर-कानूनी रूप से सरकारी गली पर कब्जा किया जा रहा था। सरकारी रास्ते पर किए जा रहे इस अवैध कब्जे व निर्माण का खुलासा मैट्रो प्लस ने कल रविवार शाम को किया था जिस पर कार्यवाही करते हुए आज नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने सरकारी रोड़ व ग्रीन बेल्ट पर किए जा रहे उक्त अवैध कब्जे व निर्माण को जेसीबी यानि पीले पंजे की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।
गौरतलब रहे कि निगमायुक्त अनिता यादव द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के चलते अवैध निर्माणों में संलिप्तता के चलते अब चार अधिकारियों/कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका हैं। वहीं अब यह देखना है कि इस अवैध निर्माण के लिए किसी अधिकारी को दोषी मानते हुए उस पर निगमायुक्त की बात गिरती है।

 

 

Related posts

हड़ताल समाप्त कर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें कर्मचारी : मोहम्मद साइन

Metro Plus

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए उद्योगपतियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्देश

Metro Plus

ग्रेंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दशहरा उत्सव

Metro Plus