Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

समाजसेवा के क्षेत्र में रोटरी की अपनी एक अलग ही भूमिका: यशपाल यादव

रक्तदान समय की जरूरत, इससे बड़ा कोई दान नहीं: यशपाल यादव
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 जुलाई
: रक्तदान से अनेकों व्यक्तियों को एक नया जीवन मिलता है। किसी के रक्तदान करने से किसी ओर के घर में खुशी की सौगात आती है। यह कहना था नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव का जोकि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर आए हुए थे। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 के प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने रोटरी सेंट्रल, भारत विकास परिषद (गोविन्द शाखा) व लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जिसमें साथ ही साथ कोरोना वैक्सीनशन तथा महिलाओं में कैंसर का पता लगाने के लिए मेमोग्राफी टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने ब्लड कैंप का उद्धघाटन करते हुए कहा कि विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश में अभी भी बहुत से लोग यह समझते हैं कि रक्तदान से शरीर कमज़ोर हो जाता है। रक्तदान करने से कई बीमारी होने लगती है। इतना ही नहीं यह ग़लतफहमी भी व्याप्त है कि नियमित रक्त देने से लोगों की रोग प्रतिकारक क्षमता कम होती है और उसे बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं। यह भ्रम इस तरह से फैला हुआ है कि लोग रक्तदान करने से पीछे हट जाते है और यहां तक की अपने परिजनों को भी रक्तदान ना करने की सलाह देने लगते हैं। लेकिन ये सभी मिथक हैं और उनको तोडऩे की जरूरत हैं।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि उन्हें खुुशी होती है जब समाज की संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज के मिथ को तोड़कर उसे नई दिशा देती है। उससे भी बढ़कर खुशी की बात ये है कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन और विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ग्रामीण अंचल के लोगों तक इस प्रकार की जागरूकता पहुंचा रहे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्परचंद शर्मा ने कहा कि दान का अर्थ है देना। कभी-कभी हम किसी व्यक्ति को कुछ चीजें देते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हम उससे वह चीज वापस ले लेंगे या हम बदले में पैसा या कुछ और ले लेंगे। ऐसे मामलों में दान की महान भावना व्यक्त नहीं की जाती है। उन मामलों में जहां बदले में लाभ कमाने की कोई इच्छा नहीं है, दान भावना को प्रकाशित की जानी चाहिए। आधुनिक युग में रक्तदान सभी मानव दानों में सर्वश्रेष्ठ है।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है उसके साथ सड़क हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कई घायल होकर इलाज के लिए अस्पतालों में आ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए खून की जरूरत होती है। युद्व में घायल हुए सैनिकों के लिए खून की जरूरत होती है। कैंसर के मरीजों को भी खून चाहिए होता है। ऐसे में मानवता की सेवा के लिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन और विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के सकारात्मक प्रयास हमेशा उल्लेखनीय रहेंगे।
वहीं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट रोटेरियन दीपक यादव ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की ज़रूरत है लेकिन उपलब्ध 70 लाख यूनिट ही हो पाता है। यानि करीब 30 लाख यूनिट रक्त के अभाव में हर साल सैंकड़ों मरीज़ दम तोड़ देते हैं। राजधानी दिल्ली में आंकड़ों के मुताबिक़ यहां हर साल 350 लाख रक्त यूनिट की आवश्यकता रहती है, लेकिन स्वैच्छिक रक्तदाताओं से इसका महज 30 फीसदी ही जुट पाता है। जो हाल दिल्ली का है वही शेष भारत का है। यह अकारण नहीं कि भारत की आबादी भले ही सवा अरब पहुंच गयी हो, रक्तदाताओं का आंकड़ा कुल आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं पहुंच पाया है।
विशेषज्ञों के अनुसार भारत में कुल रक्तदान का केवल 59 फीसदी रक्तदान स्वेच्छिक होता है। जबकि राजधानी दिल्ली में तो स्वैच्छिक रक्तदान केवल 32 फीसदी है। दिल्ली में 53 ब्लड बैंक हैं पर फिर भी एक लाख यूनिट रक्त की कमी है। इसलिए हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि अपने अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी करे। दीपक यादव ने कहा कि उन्हें खुुशी है कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के माध्यम से मानवता की सेवा करने का अवसर मिला है।
जॉइंट कमिशनरए नगर निगम, बल्लबगढ़ प्रशांत मटकान ने इस अवसर पर रक्तदान करने के बाद कहा कि जीवन में सभी को रक्तदान करना चाहिए। ये सबसे बड़ा दान है। साथ ही सभी को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए क्यूंकि ये मानवता कि सेवा है।
इस शिविर में 100 यूनिट ये ज्यादा ब्लड कलेक्ट किया गया। वहीं कैंप में 30 महिला शक्ति का मेमोग्राफी टेस्ट भी किया गया जिसकी रिपोर्ट 3 दिन बाद प्राप्त हो जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के प्रेजिडेंट आईपी सिंह, भारत विकास परिषद (गोविन्द शाखा) के प्रेजिडेंट अशोक शर्मा, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन के प्रेजिडेंट दिनेश मंगला, सतबीर डागर, राव पूरन, पार्षद मुकेश डागर, निवर्तमान पार्षद दीपक चौधरी, लखन बेनीवाल, योगेश बंसल, मुकेश यादव, रिछपाल लाम्बा, हरियाणा एजुकरेटर्स क्लब के प्रेजिडेंट रमेश डागर, बल्लबगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट चंदरसेन शर्मा, शिक्षाविद अनिल रावल, शिक्षाविद विजयलक्ष्मी, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा व रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल टाउन के विनय रस्तोगी, राजीव सिक्का, राज सैफी सहित अन्य मेंबर्स व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

..जब बजरंग बीकानेर के समोसे व पकोड़ों में से निकले कीड़े व गंदगी

Metro Plus

Haryana Governor, Prof Kaptan Singh Solanki donating towards Flag Day on the occasion of National Armed Forces Flag Day at Chandigarh

Metro Plus

पुलिस ने किया अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद।

Metro Plus