Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रक्तदान से बढ़कर विश्व में और कोई दान नही: मूलचंद शर्मा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 10 अप्रैल:
प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोटरी क्लब प्रोफेशनल और अग्रवाल कॉलेज के सहयोग से लगाए गए विशाल रक्त दान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का अग्रवाल कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता और प्रबंधन समिति ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल के.के गुप्ता उद्योगपति जे.पी मल्होत्रा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की रक्तदान ऐसा दान है, जिससे इंसान की जान बचाई जा सकती है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान कहा गया है। उन्होंने कॉलेज के सभी स्टॉफ बच्चों के अलावा रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को रक्तदान में आगे बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी रोजगार परक शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। ताकि भविष्य में आगे चलकर बच्चे अपना रोजगार स्थापित कर दूसरे लोगों को रोजगार दे सके। उन्होंने कहा कि नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनना चाहिए। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, और इसी को धरातल पर पूरा करने के लिए देश और प्रदेश में रोजगार परक शिक्षा पर बल दिया जा रहा है।

Related posts

गढ़वाल सभा को आगे बढ़ाना और बुलंदियों तक ले जाना ही हमारा लक्ष्य: देव सिंह गुंसाई

Metro Plus

आईएमए का राष्ट्रीय सत्याग्रह स्थगित

Metro Plus

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत एक बार फिर होगा शहर क्लीन: सुमन बाला

Metro Plus