Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज में महिलाएं करेंगी फ्री यात्रा: मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़, 30 जुलाई: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर-3 और ऊंचा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पौधारोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पेड़ पौधे हमें फ्री में जीवन देते हैं। लेकिन हम पेड़ पौधों के लिए कुछ नही कर पाते इसलिए सभी को एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उन्हें अपने बच्चे की तरह सींचने का काम करना चाहिए ताकि ऑक्सीजन हमे यू ही भरपूर मात्रा में मिल सके और जीवन को शुद्धता के साथ जी सके।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। जहां भी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पौधारोपण किया। उन्होंने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभी सदस्यों बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा सभी इंडस्ट्रीज के सदस्य अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पौधा लगाकर सभी को पौधे लगाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में जमकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी खजाने का मुंह खोला है। बल्लभगढ़ में स्कूलों की नई इमारत बनी है और बन रही है। वहीं नवनिर्मित सुषमा स्वराज महाविद्यालय का आधुनिक तकनीक से बनाया गया नया भवन भी इलाके की बेटियों को समर्पित होने जा रहा है। जो बल्लभगढ़ के लिए चहुंमुखी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा वरदान साबित होगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चारों ओर चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, गन्दे पानी की निकासी, बेहतर सीवरेज व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल सप्लाई और दूधिया रोशनी की लाइटिंग सहित तमाम मूलभूत विकास कार्य तेज गति से करने का प्रयत्न किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दिन प्रदेश की महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के लिए संदेश भी लोगों को दिया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्कूल के स्टाफ और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

NIT के अवैध डिवीजन धारकों को मिल सकती है सरकार से राहत!

Metro Plus

JP Malhotra ने अपना जन्मदिन कंपनी में नि:शुल्क मास्क वितरण कर मनाया

Metro Plus

राजेश नागर के समर्थन में आज बड़े गुर्जर नेता कृष्णपाल गुर्जर ने भी विकास के नाम पर वोट मांगे।

Metro Plus