Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराने के कारण दो छात्रों की दर्दनाक मौत!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/कुरूक्षेत्र, 1 अप्रैल
: शहर के दो छात्रों की एक सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों छात्र एक होटल से खाना खाकर अपने होस्टल में वापिस जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के सेक्टर-21 में रहने वाले निशांत सिंह और सेक्टर-7 निवासी आदित्य जोशी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में पढ़ते थे। दोनों वहीं यूनिवर्सिटी कैंपस में बने होस्टल में रहते थे। बीती रात निशांत और आदित्य होटल हवेली में खाना खाने गए थे। जब वे खाना खाकर वापिस लौट रहे थे तो अचानक उनकी कार रास्ते में सडक़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस सडक़ हादसे में दोनों की मौत हो गई।
सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेजकर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (यूआइईटी) के बीटेक मैकेनिकल अंतिम वर्ष के छात्र आदित्य व बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के छात्र निशांत होंडा सिटी कार में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हवेली होटल में खाना खाने के लिए गए थे। जब वे रात करीब 10 बजे खाना खा कर वापस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होस्टल में लौट रहे थे तो रास्ते में गांव सांवला के समीप सडक़ पर खड़े ट्रक में पीछे से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में निशांत सिंह व अदित्य जोशी की मौत हो गई।

Related posts

कांग्रेस की रथयात्रा में नूह में उमड़ा जनसैलाब

Metro Plus

मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है: शिखा अंतिल

Metro Plus

पुन: किए गए अतिक्रमणों पर कब चलेगा निगम का पीला पंजा? देखें!

Metro Plus