Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में बच्चों को दिए गए सम्मान-पत्र।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 9 अगस्त:
सैक्टर-21ए स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के ट्रिनिटी हॉल में शिशुओं का एक भव्य समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें केजी, कक्षा-1 के बच्चों ने बड़े उत्साह से अपना सम्मान-पत्र प्राप्त किया। खचाखच भरे ट्रनिटी हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंध निदेशक राजदीप सिंह, श्रीमती सुजैन कौर, श्रीमती प्रेरणा बी.सिंह कौर तथा हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना डोगरा ने माँ सरस्वती पूजन के साथ दीप-प्रज्ज्वलन करके किया। श्रीमती डोगरा ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। तदुपरांत बच्चों के मनोरंजन तथा उत्साहवर्धन हेतु स्वागत गान, स्वागत-नृत्य तथा रैम्पवॉक का मोहक प्रदर्शन आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण कक्षा 4 तथा 5 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘सिण्डरफैलाÓ नृत्यनाटिका रही जो अपने विशिष्ट कथानक के लिए सराही गयी।
अंत में सभी शिशु-स्नातकों को मंच पर सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी छात्रों को, जो कक्षा-3ए, 4, 5 तथा कक्षा -1 के रैम्पवॉकर्स श्रीमती सुजैन ने प्रशंसा के साथ आशीर्वाद दिया एवं सभी पधारे अभिभावकों तथा अतिथियों को कार्यक्रम में उत्साह के साथ सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार लिया और प्रसन्नचित्त विदा हुए।

Related posts

फरीदाबाद जिले के हजारों युवाओं का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है: विकास चौधरी

Metro Plus

Fogaat School के खिलाड़ी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

Metro Plus

एडिशनल सचिव के लिए मनोज अरोड़ा की दावेदारी मजबूत

Metro Plus