Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक: यशपाल यादव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 अगस्त
: हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे के साथ निगम अधिकारी/कर्मचारी तथा जन-प्रतिनिधि भी आज देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का। इस अभियान के तहत बल्लबगढ़ नगर निगम जोन की ओर से भी आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई। नगर निगम के आयुक्त व जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने आज बल्लगबगढ़ जोनल कार्यालय में पहुुंचकर संयुक्त आयुक्त बल्लबगढ़ प्रशांत अटकान, अतिरिक्त उपायुक्त तथा सिटी मजिस्ट्रेट नसीब सिंह के साथ मिलकर इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस मौके पर जिला उपायुक्त कम निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि निगम की ओर से फरीदाबाद में हर घर में तिरंगा लगवाया जा रहा है और प्रधानमंत्री के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने के लिए सभी वार्डों में निगम द्वारा तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ झंडे भी वितरित किए जा रहे है जिसके लिए पार्षदों के अलावा वार्ड समितियों, वार्ड मैम्बरों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है।
इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त एवं जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है, इसलिए उन्होंने आमजन से अपील है कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए और इसका सम्मान करें।

Related posts

टाउन पार्क में पौधों की देखभाल में लापरवाही उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने की कड़ी कार्रवाई

Metro Plus

ग्रेंड कोलम्बस स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

Metro Plus

Dr. Motilal Gupta को हरियाणा गरिमा Award-2019 देकर किया गया सम्मानित

Metro Plus