Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस पर प्राणों का बलिदान करने वाले गुमनाम बलिदानियों का किये जायेंगे श्रद्धासुमन अर्पित।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 11 अगस्त:
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं हरियाणा के मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन पर अगस्त 1947 में बंटवारे के दौरान पश्चिमी पंजाब से लौटते समय शहादत देने वाले लाखों हिंदू और सिख पूर्वजों की याद में 14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
बड़खल MLA सीमा त्रिखा ने बताया कि दिवस के प्रथम वर्ष की श्रृंखला में प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रम होगें। इसी श्रृंखला मेें बडख़ल विधायिका सीमा त्रिखा के दिशा-निर्देशो पर 12 अगस्त सायं 4.30 बजे रेलवे रोड फरीदाबाद में उन गुमनाम बलिदानी लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
MLA सीमा त्रिखा ने बताया कि यह दिवस असहनीय एवं कभी भी ना भूले जाने वाले तथा उस समय अपने प्राणों का बलिदान करने वाले असंख्य, गुमनाम, बलिदानी वीरों एवं उनके परिवारों की स्मृति में मनाया जा रहा है।
MLA सीमा त्रिखा ने बताया कि इस विभाजन की त्रासदी का असहनीय दंश सिर्फ फरीदाबाद में रह रहे यहां के पुरूषार्थी समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण हरियणा के अलग-अलग जिले में रह रहे लोगों ने भी झेला है, इसलिए फरीदाबाद शहर में बसे उन पुरूषार्थी परिवारों के सभी सदस्यो से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में नियत स्थान पर पहुंचकर इस विभाजन विभीषिका में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले उन सभी गुमनाम बलिदानियों का स्मरण करते हुए अपने श्रद्धासुमन उनके चरणों में अर्पित करे।

Related posts

ओलंपियन सिंहराज का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे विधायक राजेश नागर

Metro Plus

…अब दूल्हा, पंडित, मौल्वी, गुरूद्वारा के ग्रन्थी, गिरजाघर के पादरी पर लटकी तलवार!

Metro Plus

परमजीत चावला बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

Metro Plus