Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा और DC जितेन्द्र यादव ने तिरंगा झंडा भेंट कर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 अगस्त
: मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भेजे गए तिरंगा झंडे व शुभकामना संदेश को जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा को भेंट किया। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस कमिश्नर को आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होने हर घर तिरंगा अभियान को फरीदाबाद में सफल बनाने के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर डीसीपी हेडक्र्वाटर एवं ट्रैफिक नीतिश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश पत्र में कहा की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता का प्रतीक है। वह देश की शान, गौरव और अभिमान है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक पलों को स्मरणीय बनाए रखने के लिए आपको राष्ट्र ध्वज तिरंगा सप्रेम भेंट किया जा रहा है। यह आपको हर क्षण देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। मुझे विश्वास है कि कर्तव्य पथ पर हर कदम यह आपका पथ-प्रदर्शन भी करेगा। आपको आजादी के अमृत मोहत्सव की पुन: सुभकामनाएं।
साथ ही पुलिस आयुक्त महोदय ने भी जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया तिरंगा और शुभकामना संदेश पत्र भेंट किया इसके अलावा उनके स्थानांतरण होने पर उनको मेमैंटो भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा से हजारों को मिल रहा लाभ: राजेश नागर

Metro Plus

FMS द्वारा पर्यावरणीय दुर्दशापर सेमिनार का आयोजन किया गया

Metro Plus

Create Entrepreneurs to scale up the job creation..J.P. Malhotra

Metro Plus