Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजेश नागर ने इस्कान मंदिर में पहुंचकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 20 अगस्त:
कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन करने के लिए तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर सैक्टर-37 स्थित इस्कान मंदिर पहुंचे। वहां मुख्य पुजारी नित्यानंद प्रेम दास ने विधायक से कान्ता का दुग्धाभिषेक कराया। काफी देर तक विधायक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और मंदिर की ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत की।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ त्योहार बना रहे हैं। सनातन धर्म के अनुयायी हों या फिर विदेश में बसे कृष्ण भक्त सभी के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण दिन होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी व्रत हर वर्ष ही भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जो सच्ची दिल से मांगता है उसकी इच्छा पूरी होती है।
इस अवसर पर विधायक के साथ पूर्व पार्षद राजेश तंवर, जयवीर खटाना, अमित भारद्वाज, लाल मिश्रा सहित अन्य कई लोग थे।

Related posts

हरियाणा के नौ डांडी के बीजणे ने पंजाब के गिद्दे के साथ लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Metro Plus

हुडा अलाटियों पर जमकर मेहरबान हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर: एससीएफ को अब बदला जा सकेगा एससीओ में

Metro Plus

महाकाली मंदिर में खेली गई फूलों की होली

Metro Plus