Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

नरेंद्र मोदी ने क्यों थपथपाई मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीठ? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 24 अगस्त:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार के कामकाज की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के उद्वघाटन मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में भी हरियाणा के लोगों ने बेहतरीन काम किया है।
खेल के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय हरियाणा की रगों मिट्टी और संस्कारों में हैं। यहां के युवा खेल के मैदान में तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। इसी तरह दूसरे राज्यों को भी हरियाणा से प्रेरणा लेनी चाहिए और कम समय में ऐसे परिणाम हासिल करने चाहिए।
यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार के कामकाज की तारीफ की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की जमकर पीठ थपथपाई है। बीते वर्ष अक्तूबर माह में एम्स के झज्जर परिसर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि कहा कि कई दशकों बाद मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा को एक ऐसी सरकार मिली जो पूरी ईमानदारी से काम करती है। राज्य को ऐसी सरकार मिली है जो दिन-रात राज्य के उज्ज्वल भविष्य के बारे में सोचती है। जब भी कभी आकलन किया जाएगा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार सर्वश्रेष्ठ मानी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार के नवोन्मेषी रूख और दूरदर्शिता की भी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री ने इस समर्पण और नवाचार से काम किया कि हरियाणा सरकार के कार्यक्रमों के कुछ मॉडल केंद्र सरकार ने भी अपनाए। उल्लेखनीय है कि लाल डोरा मुक्त योजना की शुरूआत देश में सर्वप्रथम हरियाणा ने की थी। जिसे बाद में देशभर में स्वामित्व योजना के नाम से लागू किया गया। इसी तरह ऑनलाइन ट्रांसफर नीति खेल नीति और कई अन्य हरियाणा सरकार के कार्यक्रम हैं जिनका अनुसरण देश के अन्य राज्य कर रहे हैं।

Related posts

बालिका दिवस पर बेटियों को बचाने व पढ़ाने का संकल्प लें: यशपाल

Metro Plus

Homerton Grammar School में किया गया भव्य वार्षिक विंटर फेस्ट का आयोजन।

Metro Plus

Business India Contest प्रतियोगिता युवा वर्ग की रचनात्मक व प्रभावी बिजनेस आईडिया को आगे लाने में सहायक सिद्ध होगी: मल्होत्रा।

Metro Plus