Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

मार्निग हेल्थ क्लब ने किया नवनियुक्त जिला उपायुक्त विक्रम यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अगस्त:
नवनियुक्त जिला उपायुक्त विक्रम यादव का स्वागत आज मार्निग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद की टीम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। क्लब के मेंबर्स ने उन्हें क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते उन्हें बताया कि किस प्रकार मार्निग हेल्थ क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए शहर के लोगों को उनके शरीर की फिटनेस और स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है। इस अवसर पर क्लब के मेंबर्स ने उन्हें क्लब की तरफ से एक पत्र सौंपते हुए जिला उपायुक्त विक्रम यादव को क्लब में चीफ पेटर्न के तौर पर आने और खेलने का निमंत्रण भी दिया। जिला उपायुक्त विक्रम यादव और मार्निग हेल्थ क्लब की इस मीटिंग में जिला वन अधिकारी राजकुमार, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, सिटी मजिस्ट्रेट नसीब सिंह आदि क्लब के पेर्टन सहित एसडीएम त्रिलोक चंद, नगर निगम के एडिशनल कमिश्रर अभिषेक मीणा, एचएसआईआईडीसी के इस्टेट ऑफिसर विकास चौधरी, क्लब के प्रधान जितेन्द्र चौधरी, महासचिव अजय सिंह नरवत, मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विंग कमांडर (रिटार्यड) हरीचंद मान, दीपक यादव, डॉ. राजेन्द्र गोयल, राजेश यादव, सुंदर यादव, सीए प्रियंका गर्ग विशेष तौर पर शामिल थे।

Related posts

लाभार्थी महिला को दी जाती है हर महीने 1200 रूपये की सम्मान राशि

Metro Plus

भारत भूषण शर्मा ने घर-घर दीप पहुंचाने का प्रण करते हुए किया आह्वान, हर घर में दीपावली मनाई जायेगी!

Metro Plus

सोसायटी व उद्योगों को स्वस्थ व सामाजिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है: मल्होत्रा

Metro Plus