Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना को मात देने के लिए सावधानी जरूरी: डीसी विक्रम

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 सितंबर:
जिला उपायुक्त विक्रम ने बताया कि जिले में आज कोरोना वायरस के 14 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 25 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.37 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त विक्रम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 8 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिले में 100 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 108 है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 1109 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1744965 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 135429 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1608318 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 986 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिले में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.76 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.37 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.08 प्रतिशत है।
जिला उपायुक्त विक्रम ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें।
जिला सिविल सर्जन डॉ० विनय गुप्ता ने मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें। जैसे कि मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोना है। जिनकी एहतियाती खुराक बाकी है कृपया वे तुरंत टीका लगवाएं। यदि कोई लक्षण और लक्षण विकसित होते हैं तो उनका आरटीपीसीआर परीक्षण करवाएं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण और परीक्षण के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में 1818603 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1817534 हो गई है।

Related posts

अम्बिका शर्मा ने देव मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से गरीब व अंधे बच्चों को गर्म कपड़े बांटे

Metro Plus

Manav Rachna के एनुअल फैस्ट रिस्रैक्शन का हुआ जोरदार आगाज

Metro Plus

राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, फरीदाबाद प्रथम!

Metro Plus