Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बल्लभगढ़ में लोगों ने की गुंडागर्दी तो जाएगें नीमका जेल! जानें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 6 सितंबर:
हरियाणा के परिवहन खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में गुंडई नहीं चलने दूंगा। जो लोग बल्लभगढ़ में गुंडागर्दी करेंगे उन्हें नीमका जेल में भेजने का काम करूंगा। साथ ही विकास कार्यों की भी बल्लभगढ़ में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र का विधायक होने के नाते लोगों की सुरक्षा और चहुमुखी विकास कार्य करवाना मेरा पहला कर्तव्य है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लबगढ़ के चहुमुखी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, सड़क, आरएमसी रोड, गन्दे पानी की निकासी के लिए सिवरेज व्यव्स्था सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए करोड़ो रूपये की धनराशि देने का काम किया है। करोड़ो रूपये की धनराशि के विकास कार्यों करवाने पर हरियाणा में बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र रोल मॉडल बनाने जा रहा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गत् साय स्थानीय सैक्टर-3 में 92 लाख रूपये की धनराशि की लागत से बनाए गए आरएमसी रोड़ के दोहरीकरण के लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सैक्टर-3 व भगत सिंह कॉलोनी के एक करोड़ 35 लाख रूपये की धनराशि की लागत से सीवरेज सिस्टम का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, प्रकाश भाटी, राजेंद्र शर्मा, अनिल भाटी, रमेश भारद्वाज, पीएल शर्मा, आरसी शर्मा, मुकेश शर्मा, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, योगेश शर्मा, प्रताप भाटी, लखन बेनीवाल, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण राणा, अरविंद भट्ट, ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश पाराशर, डॉ० शिवानी, सुष्मिता, नवीन चैची, बालकिशन, ज्ञासी राम शर्मा सहित सैक्टर-3 और भगत सिंह व त्रिखा कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Related posts

भारत सिर्फ हाईस्‍पीड ट्रेन नहीं, हाई स्पीड तरक्की भी चाहता है:

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल ने किया किसानों को सम्मानित

Metro Plus

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक: भारत अशोक अरोड़ा

Metro Plus