Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

संतोष हॉस्पिटल द्वारा आयोजित सीनियर सिटीजन मेडीकल कैंप में की गई बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जांच।

मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: संदीप मल्होत्रा
Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 7 सितंबर:
संतोष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा संजय गुप्ता एवंं अर्चना गोयल एडवोकेट के साथ मिलकर ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम नं०-2ए एनआईटी में सीनियर सिटीजन मेडीकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम डीएलएसए सुकृति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संतोष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ० संदीप मल्होत्रा एवं डॉ० पीयूष मल्होत्रा ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया। सीनियर सिटीजन के स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित इस विशेष शिविर में उनकी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां एकत्रित की गई। वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रतिष्ठित चिकित्सकों के द्वारा जांच की गई और जरूरी दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर सीजेएम डीएलएसए सुकृति गोयल ने संदेश दिया कि वह अपने बुजुर्गों की बुढ़ापे में देखभाल करें। उनको मान-सम्मान दें। जरूरत पडऩे पर उनकी मदद करें। माता पिता को भगवान का दर्जा दे। सीजेएम डीएलएसए ने कहा कि संतोष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल समय-समय पर ऐसे कैंपों का आयोजन करता रहता है जिससे बेसहारा वृद्ध लोगों का उपचार समय पर होता रहे और मानवता इसी प्रकार बनी रहे।
इसके अतिरिक्त संजय गुप्ता एडवोकेट ने यहां रह रहे बुजुर्गों को जरूरी कानूनी बातें भी समझाईं कि उनके अधिकार, शिकायत दर्ज करने के लिए प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाएं किस प्रकार ली जा सकती हैं। इसके बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर संतोष हॉस्पीटल के संचालक डॉ० संदीप मल्होत्रा एवं डॉ. पीयूष मल्होत्रा की पूरी टीम ताऊ देवीलाल विद्या आश्रम में मौजूद रही जिनकी देख-रेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और संतोष हॉस्पीटल मानव सेवा को ध्यान मेंं रखकर ही इस तरह के शिविरों का आयोजन करता रहता है। शिविर आयोजित करने का मुख्य मकसद वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य चुनौतियों से संबंधित जागरूकता फैलाना और इस उम्र में स्वास्थ्य समस्याओं के अधिक खतरे के बारे में उन्हें जानकारी देना है। शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर कि जांच कि गई और साथ-साथ दवाईयां भी दी गई।
इस मौके पर हरिश्चंद मल्होत्रा, कविता मल्होत्रा एवं वृद्धाश्रम के संचालक किशनलाल मौजूद रहे।

Related posts

कैंसर बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य संगठन व संस्थाओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए: उपायुक्त

Metro Plus

Zero Defect Zero Effect enables Make in India– J.P. Malhotra

Metro Plus

रॉन्ग साइड ड्राइविंग अब पड़ेगी भारी, चालान के साथ वाहन होंगे इम्पाउंड: DC

Metro Plus