Metro Plus News
फरीदाबाद

ढ़ोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,18 सितंबर:
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गांधी कालोनी में 17 से 27 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। गत् दिवस मित्रमंडल की और से ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई गांधी कालोनी में आकर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा में गणपति बप्पा मोर्या के जय घोषों के साथ भक्तों ने ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य भी किया। इससे पूर्व गणपति बप्पा की स्थापना पूजा की गई। सुरेन्द्र चौहान व चौहान द्वारा पूजा संपन्न करवाई गई। पूजा करीब साढ़े 6 बजे तक चली उसके उपरांत बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाओं के साथ-साथ सभी गणपति जी की आरती वंदना की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, वरिष्ट उपाध्यक्ष श्रीकांत चास्कर, सुरेन्द्र गजबे, सचिव चितांमणी, सहसचिव रविन्द्र मांगवलकर, यशवंत पांचाल, रोहित पांचाल, अक्षय पांचाल, तेजस्व पांचाल, राजू विलास पांचाल, विनय पांचाल, गणेश निखारी,थोटे लक्ष्मण पांचाल सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
1



Related posts

4 राज्यों में डेरा समर्थकों का तांडव, 12 की मौत, 70 घायल, कई जिलों में कर्फ्यू

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की फुल ड्रेस रिहर्सल में शानदार प्रस्तुति

Metro Plus