Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बायोगैस प्लांट लगाकर सरकार से फायदा लें: अपराजिता

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 सितंबर
: अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी अपराजिता ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 202-23 के दौरान बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत बायोगैस प्लांट योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बायोगैस प्लांट की लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। योजना का लाभ पोल्ट्री फार्म तथा व्यावसायिक, खुद की डेयरी व गौशाला वाले उठा सकते हैं।
एडीसी अपराजिता ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए 20 सितंबर, 2022 तक आवेदन करें। इस योजना के तहत 25 क्यूबिक बायोगैस प्लांट पर अधिकतम 1 लाख, 27 हजार, 200 रुपये की धनराशि का अनुदान, 35 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख, 2 हजार रुपये की धनराशि का अनुदान, 45 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख, 38 हजार, 800 रुपये की धनराशि का अनुदान, 60 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख, 2 हजार, 400 रुपये की धनराशि का अनुदान, 80 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख, 95 हजार, 600 रुपये के धनराशि के लगभग अनुदान दिया जाएगा।
एडीसी ने बताया कि लाभार्थी इस स्कीम की अधिक जानकारी के लिए स्थानीय अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते है तथा अपना आवेदन भी इस कार्यालय में 20 सितंबर तक जमा करवा सकते है।

Related posts

क्रीड़ा भारती फरीदाबाद द्वारा जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus

Grand Columbus इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्थापना दिवस

Metro Plus

Demonitization को लेकर ग्रेड कोलम्बस स्कूल में अंर्त-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus