Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा जन्मोत्सव पखवाड़ा में लगाया जांच माप शिविर: डीसी विक्रम

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 21 सितंबर: जिला उपायुक्त कम अध्यक्ष जिला रैडक्रास के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एडिप व राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एलिम्को दिल्ली केंद्र द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से जिले के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 21 से 28 सितंबर 2022 तक आठ दिवसीय जांच व माप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विक्रम सिंह ने सभी जिला वासियों से पुन:आह्वान किया है कि इन शिविरों में अधिक से अधिक दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को भेजने का कष्ट करें। ताकि जिले अंतिम छोर के जरूरतमंद दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक को लाभान्वित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविरों की इस कड़ी में रैड क्रॉस पुनर्वास केंद्र नागरिक बीके हस्पताल फरीदाबाद में जांच-माप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल115 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाने पधारे। जिनमें से 50 लाभर्थियों को सही पाया गया।
इस अवसर पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया की इन शिविरों का लाभ लेने के लिए वरिष्ठ नागरिक अपने साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र की फोटो कोपी अवश्य लेकर आए। इन शिविर में पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को चश्मा, सुनने मशीन, सहारे के लिए छड़ी, बैल्ट, घुटने की बेल्ट आदि उपकरण तथा दिव्यांगजन को उनकी जरूरत अनुसार हाथ से चलने वाली तिपहिया साईकल, बैशाखी, व्हील चेयर इत्यादि समान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर को साईं हस्पताल सैक्टर- 56ए तथा 24 सितंबर महावीर इंटरनेशनल एसजीएम ब्लॉक ए फरीदाबाद में लगाया जाएगा।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के लिए कसी कमर: गोपाल शर्मा

Metro Plus

बिजली चोरी रोकना व Line Loss कम करना प्राथमिकताओं में शामिल: ML Rohilla

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में लगाए सोलर पॉवर का उद्वघाटन पुलिस कमिश्नर बुधवार दोपहर 2 बजे करेंगे

Metro Plus