Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के संग सुनी लाइव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 26 सितंबर:
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर स्थानीय सैक्टर-2 कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना और देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सभी भाजपा कार्यक्रताओं एवं सैक्टर वासियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाइव कार्यक्रम के जरिए सुनी। लाभार्थियों ने प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद चि_ी भेंट कर धन्यवाद किया। लाभार्थियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताते हुए कहा कि योजनाओं से काफी लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, राकेश सिंह, प्रेम खट्टर, देवेंद्र गोयल, संदीप चाहर, हरप्रसाद गोड़, भारत शर्मा, पारस जैन, पीएल शर्मा, सुभाष लांबा, लखन बैनीवाल, प्रताप भाटी, दीपांसु अरोड़ा, दीपक यादव, राकेश गुर्जर, संदीप चौधरी, राजेश कौशिक, राजेंद्र शमा, पुष्पा शर्मा, सुषमा यादव, योगेश शर्मा, सतवीर शर्मा, केएल शर्मा, महेश गोयल सैकड़ो सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Revoke Ban/Allow Gensets @DLF Industries Association

Metro Plus

परिवार व गुर्जरवाद को बढ़ावा देकर भाजपा की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं गुर्जर: जगदीश भाटिया

Metro Plus

आप पार्टी में बगावत, कई पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए! जाने क्यों?

Metro Plus