Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एम्स और PGI की सिफारिश वाले केसों को ही दी जाएगी स्वीकृति: परमजीत चहल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 19 अक्टूबर:
एसडीएम परमजीत चहल की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबंधित केसों बारे विधायकों के प्रतिनिधियों से भी रिलीफ फंड के उपयोग बारे जानकारी दी गई।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि जिला चिकित्सा अधिकारी से आई रिपोर्ट के अनुसार केवल उन्हीं केसों को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में शामिल किया जाएगा। जो केस एम्स या पीजीआई से फॉरवर्ड किए गए हैं। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़े थे।
मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की बैठक में सीएमओ द्वारा तीन केस रखे गए थे। इनमें दो केस एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित और एक केस तिगांव विधानसभा क्षेत्र से संबंधित था। बैठक में एनआईटी की सानिया और पिंकी तथा तिगांव के जगदीश के मेडिकल केसों के बारे में विस्तारपूर्वक मंथन कर संबंधित विधायकों के प्रतिनिधियों को इस बारे अवगत करवाया गया।
बैठक में एमसीएफ के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीणा, सीटीएम अमित मान, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता व अन्य चिकित्सा अधिकारी तथा बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

FMS में किडीज क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया

Metro Plus

अमर बंसल टीम ने Cycling कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

Metro Plus

गुरूग्राम में होने वाले स्टुडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन अब फरवरी 2018 में बढ़ती सर्दी के चलते लिया गया फैसला

Metro Plus