Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बेहतरीन प्रशासक थे जगमोहन डालमिया: महेंद्रा

जस्प्रीत कौर
भिवानी, 21 सितंबर:
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रणबीर सिंह महेंद्रा ने कहा कि जैसे ही उन्हे यह समाचार मिला कि जगमोहन डालमिया का निधन हो गया है तो उन्हे काफी दु:ख हुआ। डालमिया का निधन उनके लिए निजी क्षति है।
महेंद्रा ने कहा कि डालमिया बोर्ड के बेहतरीन प्रशासकों में से एक रहे हैं। बोर्ड में उनकी कमी की कभी भरपाई नहीं की जा सकती। महेंद्रा ने कहा कि डालमिया के साथ उन्होंने बोर्ड में 35 साल तक कार्य किया। इस दौरान उनसे ज्यादा मेहनती और फाइटर इंसान उन्होंने कोई नहीं देखा। आज बोर्ड की जो आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत है उसमें डालमिया के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। इसके अलावा डालमिया ने आईसीसी में भी बहुत कार्य किया। आज आईसीसी जिस तरह से माला-माल है वह भी डालमिया की ही देन है। भारत को आईसीसी में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में भी डालमिया का अहम् रोल रहा है।
महेंद्रा ने कहा कि डालमिया से पहले आईसीसी में भारत की अधिक पहचान नहीं थी। 1987 में उन्होंने और डालमिया ने काफी प्रयास करके भारत में विश्वकप का आयोजन करवाया था। डालमिया ने केवल देश व बोर्ड के लिए तैयार रहते थे बल्कि वे क्रिकेट खिलाडियों का भी पूरा ख्याल रखते थे। उनका निधन पूरे क्रिकेट जगत के लिए दु:खद है।

Related posts

31वां सूरजकुंड क्राफ्ट मेला चौपाल पर दिखा पंजाबी पॉप व सूफियाना का संगम

Metro Plus

कोरोना के दौरान प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करने के वालों को फरीदाबाद प्रशासन करेगा सम्मानित

Metro Plus

नगर निगम के एसई डीआर भास्कर ने किया सैक्टर-6 का दौरा

Metro Plus