Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन स्कूल का 10वीं कक्षा का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 मई:
सरस्वती शिशु सदन सी.सै. स्कूल, तिगांव का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। कनिष्का अधाना 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, चारू गर्ग 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय तथा रौनक मित्तल 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के 60 प्रतिशत छात्रों ने मेरिट प्राप्त की। रौनक मित्तल ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए तो चारू गर्ग और लखन ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किए। पलक और चिराग नागर ने हिंदी में 94, कनिष्का अधाना ने सामाजिक विज्ञान में 96, विज्ञान में 96 तथा कंप्यूटर में 99 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के संस्थापक वाई.के. माहेश्वरी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा सैनी ने छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों की बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय छात्रों तथा अध्यापकों को देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

FMS के युवा नवप्रवर्तकों ने CBSE क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी-2025 में हासिल की शानदार जीत!

Metro Plus

भाटिया सेवक समाज द्वारा नि:शुल्क आखों की जांच एवं आप्रेशन कैम्प लगाया गया

Metro Plus

सरकारी स्कूलों की दशा को सुधारा जाएगा: सीमा त्रिखा

Metro Plus