Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रदुषण फैला रही कंपनियों पर कसा जाएगा शिकंजा, DC ने किए आदेश जारी।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की सख्ती से हो पालना: उपायुक्त विक्रम सिंह
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 02 नवम्बर:
लगातार बढ़ते पॉल्युशन और आगामी चार नवंबर को NGT के चेयरमैन संग मुख्यमंत्री के फरीदाबाद दौरे को लेकर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह गंभीर हो गए हैं। शायद यही कारण रहा कि आज उन्होंने इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की मीटिंग लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए। मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कड़े शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल/NGT के आदेशों व हिदायतों के अनुसार फरीदाबाद जिले में चल रही अवैध पोल्युटिंग व नॉन-पोल्युटिंग उद्योग इकाइयों/कंपनियों पर शिकंजा कसने का काम करें। जिला उपायुक्त ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में लंबित केसों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता की व बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर राजकुमार, SDM बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, SDM फरीदाबाद परमजीत चहल, SDM बडखल पंकज सेतिया, नगर निगम की जॉइन्ट कमिश्नर ओल्ड शिखा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम इंद्रजीत कुलडिय़ा, ADA नैना वशिष्ट, पॉल्युशन बोर्ड के रीजनल ऑफिसर दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मीटिंग में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सभी जरूरी हिदायतों अनुसार जल्द से जल्द लंबित केसों के निपटान के आदेश दिए। बैठक में 15 एजेंडा रखे गए थे।
बैठक में अवैध उद्योग इकाइयों की समस्या व उनकी ट्रैकिंग तथा ट्रेसिंग के विषय में उपायुक्त ने पुलिस विभाग व सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उन इकाइयों के बिजली कनेक्शन के माध्यम से आरोपियों को धर-पकड़ करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई अवैध इकाई किसी रेंटल जगह पर ऑपरेट हो रही है तो उस स्थिति में आवश्यक कार्यवाही हेतु उस रेंटल जगह के मालिक से पूछताछ की जाए। अवैध इकाइयों की ट्रैकिंग के लिए निरंतर छापेमारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी छापेमारी के किसी सही व्यक्ति व संस्थान को बेवजह परेशान न किया जाए।

Related posts

योग दिवस पर PM मोदी को आतंकी हमले का खतरा जारी है हाई अलर्ट

Metro Plus

Blood के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर, Rotary और JC Boss YMCA ने की पहल

Metro Plus

Smart Mind स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव उड़ान

Metro Plus