Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

मेमोग्राफ्री कैंप में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया, 23 महिलाओं ने करवाई मेमोग्राफी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 09 नवम्बर:
ब्रेस्ट/स्तन कैंसर के चेकअप के लिए मेमोग्राफ्री कैंप सहित ब्लड डोनेशन एवं हड्डियों की जांच के लिए एक बोन डेंसिटी कैंप का आयोजन लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अग्रसेन भवन में किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश मंगला ने बताया कि ये सभी कैंप अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ एवं अग्रवाल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर ेअग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केके गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया।
अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला ने बताया कि डॉ. मानवी तिवारी ने कैंप में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक किया एवं उन्हें बताया कि स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच महिलाएं घर में ही कर सकती हैं।
स्नेह शिशु विद्या मंदिर एवं अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने डा. तिवारी से स्तन कैंसर के बारे में अनेकों प्रश्न पूछें। कार्यक्रम का मंच संचालन मा. राकेश गुप्ता ने किया। रेडक्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब की संयुक्त टीम ने 51 यूनिट रक्त एकत्र किया। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित निशुल्क मैमोग्राफी चेकअप कैंप में 23 महिलाओं की मेमोग्राफी की गई। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ की महिला विंग का विशेष योगदान रहा। निवर्तमान पार्षद दीपक चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर, डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज, मनमोहन गुप्ता, सुनील मंगला, हरेंद्र भाटीए, भगवान दास गोयल, ललित गोयल, अजय मित्तल, लोकेश अग्रवाल, राजेश बंसल, डॉ. एनडी तिवारी, डॉ. अभिलाष गुप्ता, पंकज सिंगला, तरुण जिंदल, लक्ष्य मंगला, शशांक जैन, भूपेश अग्रवाल, विकास बब्बर, हेमंत मित्तल, अजय शर्मा, आकाश अग्रवाल, रमन सूद, मोहित त्यागी, सुनीता रानी, पूनम गोयल, हेमा जैन, इंदु गोयल, इशिता भाटी, दीपिका गर्ग, गुंजन अग्रवाल, सीमा सिंगला, प्रेरणा अग्रवाल, कविता मंगला, वीना मित्तल, रेनू गोयल, सुमन त्यागी, पूनम मंगला, नीलम, शिखा मित्तल सहित शहर के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Related posts

Energy Conservation in DLF Industrial Area : J.P. Malhotra

Metro Plus

अमन गोयल ने किया इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ

Metro Plus

हल्दीराम भी नहीं है अब लोगों के लिए सुरक्षित

Metro Plus