Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हत्या: सेक्टर-7 पार्क के पास मिला करीब 34 वर्षीय अनजान महिला का शव!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।´
बल्लभगढ़, 09 नवम्बर
: शहर में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में आज सेक्टर-7 पार्क के पास करीब 34 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में थाना सेक्टर-8 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सूचना मिलते ही डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, थाना प्रबंधक सेक्टर-8 व चौकी प्रभारी सहित क्राइम ब्रांच की टीमों ने एफएसएल टीम के साथ पहुंचकर मौका-मुआयना किया है।
पुलिस द्वारा मृतक महिला की पहचान की जा रही है। महिला के दाहिने हाथ पर आरएम व दोनों कलाइयों पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस ने महिला की पहचान करने की अपील की है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया है जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बकौल पुलिस प्रवक्ता क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जिसमें पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन हुई मां ब्रहमचारिणी की भव्य पूजा

Metro Plus

BTW पर कभी भी चल सकता है निगम का पीला पंजा, सीलिंग की बजाए दिया जा सकता है तोडफ़ोड़ की कार्यवाही को अंजाम !

Metro Plus

लांयस क्लब फरीदाबाद ओल्ड ने मकर संक्राति के अवसर पर छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किये

Metro Plus