Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

देश को तोडऩे वाले ही कर रहे हैं देश को जोडऩे का नाटक: गोपाल शर्मा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 22 दिसंबर:
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए राहुल, सोनिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जिस नेहरू-गांधी खानदान ने अपने कुकृत्यों और भ्रष्ट आचरण से देश को तोडऩे का कार्य किया है, वो आज देश जोडऩे का नाटक कर रहे हैं। आठ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उनको सत्ता से बेदखल कर दिया जिस कारण अब राहुल और सोनिया गांधी सत्ता के बगैर बिन जल मछली की तरह तड़प रहे हैं।
इस मौके पर गोपाल शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को कौन नहीं जानता कैसे जम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को मार-मार कर भगाया गया लोगों की सम्पति लुटी गई और महिलाओं के साथ जमकर दुराचार किया गया। 1984 के सिक्ख दंगों को कौन नहीं जानता। कैसे चुन-चुन कर सिख भाईयों को मारा गया। 1962 में हजारो किलोमीटर जमीन जवाहर लाल नेहरू ने चीनियों को हड़पने दी और कहा बंजर जमीन हैं हमारे किसी काम की नहीं। आज मोदी राज में डोकलाम हो या तवांग पूरी दुनिया देख रही है भारतीय सेनिकों द्वारा चीनियों को मार-मार कर भगाया जा रहा है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आंतंकवाद पर लगाम नहीं लगाई। लगातार देश के ऊपर आंतकवादी हमले होते रहे। कांग्रेस राज में देश के लोग अपने देश में भी सुरक्षित नहीं थे। आज मोदी राज में हमारे सैनिक एक के बदले 20 को मारते हैं। पठानकोट हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक कर और पुलवामा हुआ तो एयर स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने आतंकियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा। मोदी के राज में देश की सीमा और जनता सुरक्षित हाथों में है। 1975 लोकतंत्र के काले अध्याय को तो सब जानते हैं कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। कांग्रेस ने हमेशा देशद्रोही ताकतों को संरक्षण दिया है अफजल गुरू के पक्ष में नारे लगाने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान अपने बयानों से सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया है। उनको ज्ञात होना चाहिए कि अब यह मोदी का भारत है, यहां की सेनाएं दुश्मनों को करारा जवाब देने में सक्षम है।
कांग्रेस पर जबानी हमला बोलते हुए जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल ने कहा कि भ्रष्टाचार तो कांग्रेस की नस-नस में भरा है। अगस्ता वेस्टलैंड, बोफोर्स, 3जी, कोयला घोटाला जैसे ना जाने कितने घोटाले किए हैं। इन घोटालों को देखते हुए राहुल गांधी को तो हरियाणा के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है। हुड्डा से मिलकर उनके जीजा राबर्ट वाड्रा तो हरियाणा के किसानों की जमीन हड़प गए भारत जोडऩे वाले नहीं, किसानों की जमीन खाने वाले लोग हैं ये। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मूलचन्द मित्तल ने कहा कि कांग्रेसियों ने तो शहीदों को भी नहीं छोड़ा, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया उन्हें ही इतिहास से ही गुम कर दिया। अंग्रेजों के हाथों कालापानी में यातनाएं सहन करके अपना जीवन कुर्बान करने वाले शहीदों की सच्चाई देश से छुपाई। कांग्रेस देश को तोडऩे वाली पार्टी है।
जिला महामंत्री आर.एन. सिंह ने भी राहुल सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल और सोनिया ने शहीदों के पैसे से खडी की गई कंपनी को नेशनल हेराल्ड प्रेस की सारी सम्पति अपनी कंपनी यंग इंडिया के नाम करवा 5000 करोड़ का घोटाला किया और आज न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर हैं। राहुल तमाशा करके भी तो इकठ्ठी कर सकते हैं पर वह जनता जनार्दन से वोट नहीं ले सकते हैं। देश की जनता जाग चुकी है देश तोडऩे वाले कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं को पहचान चुकी है।
जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने कहा कि धारा 370 और 35 ए लगाकर कांग्रेस ने भारत की अखंडता के साथ धोखा किया था। भाजपा की सरकार आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 और 35ए हटाकर देश को एकजुट करने का काम किया है। कांग्रेसियों के चेहरे पर देश तोडऩे का दाग लगा है उसे हटाने के लिए देश जोड़ो यात्रा का ढोंग कर रहे हैं। जब-जब चीन के साथ देश के वीरों की झड़प हुई तब हमारे जांबाज सैनिकों ने दिलेरी से देश की सीमा की रक्षा की है। शाबाशी देकर सेना का मनोबल बढ़ाने की बजाय उनकी बहादुरी पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम राहुल गांधी ने किया है। देश की जनता को बताओ आप चीन के साथ हैं या देश के साथ। उनके डीएनए में शुरू से ही है कि देश को तोडऩा है। सेना का मनोबल तोडऩे वाले देश जोडऩे की बात करते हैं।

Related posts

FMS Celebrated Gurupurab on the eve of Guru Nanak Jayanti

Metro Plus

जिले को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना हम सबका नैतिक दायित्व: उपायुक्त

Metro Plus

बरसने लगा अब मुख्यमंत्री मनोहर का लठ्ठ, खाई गीता की कसम, अधिकारियों में मचा हडक़ंप।

Metro Plus